30 दिन हिरासत में PM, CM तो जाएगी कुर्सी!

Posted by

30 दिन हिरासत में PM, CM तो जाएगी कुर्सी! सरकार आज पेश करेगी बिल राजनीति में अपराधीकरण रोकने के लिए केंद्र सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. सरकार आज लोकसभा में तीन बिल पेश करेगी, जिसमें 130वां संविधान संशोधन बिल भी होगा. इस बिल में प्रावधान होगा कि अगर 5 साल या उससे अधिक सजा वाले संगीन अपराध में कोई मंत्री 30 दिन तक हिरासत में रहता है तो तुरंत उसका मंत्री पद छिन जाएगा. खास बात है कि यह नियम प्रधानमंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर भी लागू होगा.संसद में बिल पेश किया जा रहा है, जिसमें गिरफ्तारी के 30 दिन बाद सीएम पीएम मंत्री को पद से हटना होगा। इस बिल का जहां विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं, वहीं जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इस बिल का समर्थन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *